राजकीय उच्चतम माध्यमिक बाल विद्यालय, न्यू अशोक नगर, दिल्ली-110096 में दिनांक 12फरवरी 2011 को अपना वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला अहलावत, शिक्षा अधिकारी मंडल-2 पूर्वी जिला दिल्ली ने विद्यालय के प्राचार्य डा० जगदीश चन्द्र यादव एवं अन्य विद्यालयों के अतिथि प्राचार्यों सर्व श्री एस.एस. मावई, प्राचार्य स्कूल ब्लाक शकरपुर, दिल्ली, श्री अरविन्द कुमार, प्राचार्य कच्छकरोड दिल्ली, श्री शिवमूर्ति तिवारी उप प्राचार्य त्रिलोकपुरी, श्री सी.पी.एस. वर्मा उप शिक्षा अधिकारी मंडल-1 पूर्वी जिला दिल्ली एवं अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन श्री वी.के.शर्मा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक हिन्दी, ने किया। स्वागत किया विद्यालय के उप प्राचार्य श्री सुभाष सिंह ने। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को श्री एम.एम. जसई (कला शिक्षक) के निर्देशन में तैयार कर प्रस्तुत किया। समूचा कार्यक्रम अत्यन्त प्रभावकारी तथा मनमोहक रहा। मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला अहलावत ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्रों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका उड़ान का लोकार्पण किया गया। छात्रों को पुरस्कार वितरित किये गए। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया।
छात्रों को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला अहलावत, शिक्षा अधिकारी मंडल-2 पूर्वी जिला दिल्ली-96



No comments:
Post a Comment